जेल से छूटने के बाद ही नाबालिग ने फिर किया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़का जिसने पिछले सितंबर में एक बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी उसे पुलिस ने अच्छे व्यवहार के चलते मात्र दो महीने में ही छोड़ दिया। लेकिन उसका वो अच्छा व्यवहार शायद सिर्फ दिखावा था क्योंकि पहले बच्चे की हत्या करने वाला ये नाबालिग लड़का एक बुजुर्ग महिला का हत्यारा बन गया है।
बीते सोमवार इस 17 साल के आरोपी ने दिल्ली के बीके दत्त कॉलोनी की एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मिथिला जैन की बड़ी बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं उसने न सिर्फ मिलिट्री के इंजीनियरिंग सेवा से रिटायर हुई महिला का कत्ल किया बल्कि उसके घर से सोने के जेवरात, दो मोबाइल, एक आईपैड और कुछ कैश भी लूट लिया।
बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला उस घटना के मात्र 5 महीने बाद सामने आया है। जिसमें आरोपी नाबालिग हत्यारे ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर एक बच्चे को अगवा कर, उसकी इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि बच्चे के पिता, 60 हजार की मांगी गई फिरौती नहीं दे पाए थे।
बता दें ये वही मामला है जिसमें एक लड़के ने रिएलिटी शो में भाग लेने के लिए एक बच्चे को अगवा किया था और पैसे न मिलने पर अपनी दोस्त के साथ मिलकर उस बच्चे की हत्या कर दी थी।
(फोटो क्रेडिटः टाइम्स ऑफ इंडिया)
पानी मांगकर खुलवाया था दरवाजा
पुलिस का तो ये भी कहना है कि टीवी पर आने वाले उसी डांस रिएलिटी शो के लिए ही आरोपी नाबालिग ने सोमवार को बुजुर्ग महिला की हत्या की है। हत्या करने से पहले उसने मृतक महिला को ये कहकर दरवाजा खोलने के लिए मना लिया कि वो अपने किसी दोस्त की तलाश में है।
आरोपी नाबालिग ने महिला के पैर छुए और पानी मांगा। उसके बाद वो महिला के साथ ही घर में प्रवेश कर गया और अपने हाथों से महिला का गला दबा दिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया देखने पर ऐसा लगता है कि महिला की नेचुरल डेथ हुई है। हालांकि पुलिस तब हरकत में आई जब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या गला दबाने से हुई है।
यह केस तब सुलझा जब आरोपी ने महिला के घर से उठाए गए फोन में से एक से बुधवार को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सारी घटनाओं का विश्लेषण किया और उन्हें रिक्रिएट किया।
डांसिंग स्टार बनने के भूत ने करवाए दो कत्ल
17 साल के नाबालिग आरोपी ने 25 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 13 साल के मासूम को बदरपुर से अगवा किया और उत्तराखंड ले जाकर उसका कत्ल कर दिया। इस मामले में अच्छे चाल-चलन के कारण उसे 21 नवंबर को रिहा कर दिया गया था।
बता दें कि बीते सोमवार को बीके दत्त कॉलोनी में रहने वाली जिस महिला का उसने कत्ल किया उसका घर आरोपी के पिता के दुकान के पास ही है।
नाबालिग के माता-पिता का कहना है कि नाबालिग के सर पर डासिंग स्टार बनने का भूत सवार है जिसके लिए वो अपने ही घर से भी चोरी कर चुका है। उसके एक डांस रिएलिटी शो में पहला राउंड क्लियर भी कर लिया था। उसे एक शख्स मिला जिसने कहा था कि अगर वो 40000 रुपए दे तो वो उसे सेकंड राउंड भी पार करा देगा। यही वजह थी कि उसने दो बच्चे को अगवा कर उसका कत्ल कर दिया।