फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juvenile gangs clash, two dead

क्राइम का नया ट्रेंड: बच्चों के गैंगवार में राजधानी

Fri, 22 Aug 2014 12:56 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Juvenile gangs clash, two dead

देश की राजधानी में इन दिनों क्राइम का एक नया ट्रेंड शुरू हो रहा है, जिसमें नाबालिग गैंग के अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे ही दो गुटों के बीच विवाद की घटना पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में दो हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दिल्ली में हुए दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया, जिसने इतना भयंकर रूप लिया कि 72 घंटे के अंदर दो लोगों की मृत्यु हो गई। ये घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार की है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने दो नाबालिगों और एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में छह और नाबालिगों के शामिल होने की बात पता चली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास ‌म‌िली लाश

Juvenile gangs clash, two dead

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर में एक गोलू (20) नामक युवक की लाश अशोक विहार डीडीए पार्क के रेलवे ट्रैक के पास मिली थी। पुलिस के अनुसार गोलू को ट्रैक के पास छोड़ने से उसपर हथियार से कई बार वार किया गया है।

इस घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में नाबालिगों ने कबूल किया कि उन्होंने गोलू का कत्ल धोखे ये समझ कर किया कि वो दुश्मन गुट के ‌एक व्यक्ति का भाई है।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात नाबालिगों के एक गुट ने एक 21 साल के संजीव राणा पर हमला कर दिया और उसे चाकू भोंक दिया। आरोपियों ने पुलिस को ये भी बताय कि राणा उस नाबालिग ग्रुप का नेता है जो क्षेत्र में छिनैती के मामले से जुड़ा हुआ है।

नाम के फेर की हत्या

Juvenile gangs clash, two dead

सूत्रों के मुताबिक राणा की राणा का एक गुट से विवाद चल रहा था जो डीडीए पार्क के संचालन का काम करता है। ‌प्रतिद्वंदी गुट के सभी सदस्य नाबालिग हैं और इसक सदस्य 17 साल का युवा है।

पुलिस के अनुसार राणा की मृत्यु के बाद उसके गुट के लोग दूसरे गुट के सदस्यों को खोज रहे थे और उन्हें डीडीए पार्क के पास गोलू मिल गया। गोलू का नाम दूसरे गैंग के सदस्य से मिलने के कारण उन्होंने गोलू को मार डाला।

वहीं संजीव राणा के गुट के सदस्य संजीव को पुलिस ने आरोपी नाबालिगों को शरण देने और हत्या में शामिल होने के लिए गिरफ्तार कर लिया।

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी एन नाना संबंदन ने बताया‌ कि पुलिस ने दोनों गुटों के सदस्यों को खोजने के लिए एक मैन-हंट लॉन्च किया है और इसके लिए कई ‌टीमों को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए जुवेनाइल को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और संजय को गिरफ्तातर कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed