फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Justice Yashwant Verma Supreme Court's investigation committee has sought a detailed report from the police

नकदी मामला: वीडियो-फोटो किसने खींचे, कौन-कौन गए थे...? SC की जांच समिति ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Tue, 25 Mar 2025 05:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Mar 2025 05:50 AM IST
सार

समिति ने मौके पर कौन-कौन से पुलिस अधिकारी गए, उनके संपर्क नंबर, वीडियो व फोटो किसने खींचे, सबसे पहले कॉल पर कौन गया, मौके पर क्या देखा, सीन ऑफ क्राइम को सीज क्यों नहीं किया गया,.. आदि रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी है।

विज्ञापन
Justice Yashwant Verma Supreme Court's investigation committee has sought a detailed report from the police
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास में लगी आग के मामले में सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति ने दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। समिति ने मौके पर कौन-कौन से पुलिस अधिकारी गए, उनके संपर्क नंबर, वीडियो व फोटो किसने खींचे, सबसे पहले कॉल पर कौन गया, मौके पर क्या देखा, सीन ऑफ क्राइम को सीज क्यों नहीं किया गया,.. आदि रिपोर्ट जल्द से जल्द मांगी है। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन विभाग ने शुरुआती जांच में कहा कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। बताया जा रहा है कि आग फैली तो वहां शराब की बोतल रखी थी। सूत्रों का कहना है कि आग से शराब की बोतल फट गई। इससे आग भड़क गई और बोरियों में रखे नोटों तक पहुंच गई। इसके बाद बोरियों में आग लग गई। शराब की बोतल फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने से वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षा जवानों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बिखर गए थे नोट
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने जब आग को बुझाना शुरू किया, तो नोटों से भरी बोरियां पर प्रेशर से पानी गिरा। इससे बोरियां फट गईं। इससे नोट इधर-उधर बिखर गए। कुछ नोट उड़कर बाहर गिर गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने कमरे को सील नहीं किया
दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही ये सामने आई है कि उसने घटनास्थल वाले कमरे को सील नहीं किया। ऐसे में अगले दिन एनडीएमसी के कर्मचारियों ने कमरे को साफ कर दिया। कर्मचारियों ने कोठी के बाहर भी सफाई कर दी थी। पुलिस की दूसरी लापरवाही ये थी कि मौके से साक्ष्य नहीं उठाए। आग कोठी के लॉन में बाहर की तरफ सिक्योरिटी कक्ष के पास बने कमरे में लगी थी। आग लगने के बाद हल्का धमाका हुआ था। इसके बाद यहां के सिक्योरिटी स्टाफ ने पीसीआर कॉल थी। पीसीआर की विक्टर वैन-41 मौके पर पहुंची थी।

अग्निशमन विभाग ने रिपोर्ट में पैसों की बात कही
अग्निशमन विभाग ने जो रिपोर्ट दी है कि उसमें कहा गया है कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर गई थीं। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। कमरे में आग काबू में आने के बाद 4-5 अधजली बोरियां मिलीं, जिनके अंदर भारतीय मुद्रा भरी होनेे के अवशेष मिले। नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने में आग की सूचना को लेकर डीडी एंट्री दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Justice Yashwant Varma: जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश, विरोध में वकील हड़ताल पर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed