फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Justice Manoj Jain will now hear criminal cases involving MPs and MLAs

Delhi NCR News: अब न्यायमूर्ति मनोज जैन सुनेंगे सांसदों-विधायकों के आपराधिक मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट में रूटीन रोस्टर बदलाव के तहत 1 जुलाई 2026 से न्यायमूर्ति मनोज जैन सांसदों और विधायकों से संबंधित आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगे। इससे पहले यह मामले न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के पास थे। दिल्ली हाईकोर्ट का रोस्टर आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों के बाद बदला जाता है।

न्यायमूर्ति शर्मा के कार्यकाल में कई विवाद चर्चा में आए। उन्होंने एक्साइज पॉलिसी मामले समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों की सुनवाई की। इस मामले में पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया था। केजरीवाल ने न्यायमूर्ति शर्मा की अदालत में कार्यवाही का बहिष्कार किया था। उसके बाद न्यायमूर्ति ने उनके और कई अन्य लोगों के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की थी। अब न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा को सिविल रिट याचिकाओं की सुनवाई सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed