{"_id":"3d9f3a6f3d14dd2ff3767f36ca0acffe","slug":"just-5-days-sataagi-cool-breezes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 5 दिन खूब सताएंगी ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 5 दिन खूब सताएंगी ठंडी हवाएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 07:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और तेज बारिश से शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर धूप नहीं खिली और लोगों को तेज ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से ठंड ज्यादा हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। सबसे ज्यादा ठंडक 16 दिसंबर को रह सकती है। इस दिन तापमान छह डिग्री रह सकता है।
शनिवार सुबह से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं भी चलीं। गाजियाबाद में हिंडन पर तापमान अधिकतम 21.6 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
हालांकि शाम को सुबह के मुकाबले हवा की गति में कमी दर्ज की गई, लेकिन ठंडक ज्यादा रही। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहने को मजबूर रहे। हालत बर्फ की गलन जैसी हो गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह तक रात का सफर करने से परहेज करें। कोहरे, धुंध और भीषण सर्दी से रात के सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।