{"_id":"5a5794be4f1c1b36198b4624","slug":"junior-trump-to-meet-investors-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : जूनियर TRUMP 'ट्रंप टावर' के सिलसिले में देंगे ऐसी दावत..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : जूनियर TRUMP 'ट्रंप टावर' के सिलसिले में देंगे ऐसी दावत..
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से गुरुग्राम में बनने वाला ट्रंप टावर पांच वर्ष में बनकर तैयार होगा। ट्रंप टावर को लेकर यहां विदेशी निवेशकों में अधिक उत्साह है। पहले ही दिन 150 करोड़ रुपये के 20 फ्लैट बुक कराने वालों में अधिकांश प्रवासी भारतीय है।
विज्ञापन
टॉवर्स का निर्माण कार्य मार्च में शुरू होगा और यह परियोजना पांच साल में पूरी होगी। प्रत्येक टॉवर 50 मंजिल का होगा। प्रत्येक घर खरीदार को प्राइवेट लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी और प्रत्येक तीसरे तल पर 22 फुट की ऊंचाई वाला लिविंग रूम दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से कंपनी का लक्ष्य 2500 करोड़ है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो अप्रवासी भारतीय अधिक रुचि दिखा रहे हैं। इसके लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया। इस टावर का लुक न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर जैसा भव्य होगा। निवेशकों के लिए विशेष मॉडल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
junior trump
गुरुग्राम के ट्रंप टावर में निवेश करने वाले निवेशकों से खुद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर यहां मिलेंगे। गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड स्थित आवासीय परियोजना में निवेश करने वाले निवेशकों की मेहमाननवाजी जूनियर ट्रंप द्वारा की जाएगी।
इसके लिए ट्रंप टावर निर्माण करने वाली कंपनी एम3एम तैयारी में जुटी है। इसके बाद न्यूयॉक में निवेशकों का जूनियर ट्रंप विशेष मेहमाननवाजी करेंगे। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड लाइसेंस के तहत एम3एम और ट्रिबेका कुल 250 अत्याधुनिक एवं लग्जरी फ्लैट्स का निर्माण करेंगी।
इसमें पहले चरण की श्रेणी में जिन फ्लैट की बिक्री की जाएगी। वह तीन या चार बेडरूम वाले होंगे। इनकी कीमत पांच से दस करोड़ रुपए के बीच होगी। इनका आकार 3500 वर्गफुट से 6000 वर्गफुट के बीच होगा।