{"_id":"ff351cc015eb532f77a27658bb5a9c82","slug":"june-25-tha-would-not-have-power-to-urban-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जून से टीएचए को नहीं मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जून से टीएचए को नहीं मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान शुरू होते ही बिजली किल्लत ने परेशानी खड़ी कर दी है। इसके चलते एसई महानगर ने टीएचए को दी जा रही 40 मेगावाट सप्लाई बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
ट्रांसमिशन अफसरों ने मई माह में 15 जून तक के लिए शहर की सप्लाई काटकर टीएचए को मांगी थी। एसई ने 25 जून के बाद टीएचए की सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शासन के24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेशों के सापेक्ष शहर में 14-16 घंटे की सप्लाई ही मिल रही है। ट्रांसमिशन का साहिबाबाद पावर स्टेशन ठीक से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में एसई नगर के क्षेत्र से 40 मेगावाट सप्लाई काटकर टीएचए को दी जा रही थी। इससे शहर में प्रत्येक पावर स्टेशन को दो-दो घंटे अतिरिक्त बंद कराना पड़ रहा है।
एसई महानगर एसबी यादव ने टीएचए को दी जानी वाली 40 मेगावाट सप्लाई को 25 जून के बाद नहीं देने का निर्णय लिया है। इससे शहर में सप्लाई में थोड़ा सुधार हो सकेगा, जबकि टीएचए की आफत और बढ़ जाएगी।
एसबी यादव ने बताया कि 25 जून के बाद हम टीएचए को सप्लाई देने की स्थिति में नहीं है। इससे संबंधित अफसरों को अवगत करा दिया गया है।