फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JP Nadda participated as chief guest in Vikas Bharat Sankalp Yatra public dialogue program in Sohana

Gurugram: जेपी नड्डा बोले, मोदी की गारंटी के तहत चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा, सरकार निभा रही अपना दायित्व

Sat, 09 Dec 2023 06:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Dec 2023 06:27 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। अंतिम छोर तक के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। मोदी की गारंटी को मद्देनजर रखते हुए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है
 

विज्ञापन
JP Nadda participated as chief guest in Vikas Bharat Sankalp Yatra public dialogue program in Sohana
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम के सोहना-घामड़ौज टोल के पास आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि यात्रा के सकारात्मक दृष्टिकोण भी सामने आ रहे हैं। देश के हर कोने में पहुंचते हुए संकल्प यात्रा के माध्यम से लाभपात्रों को सरकारी सेवाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध कराने में सरकार अपना दायित्व निभा रही है। संकल्प यात्राओं का गांव-गांव में भव्य स्वागत हो रहा है और लोग इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर को हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उस समय 28 प्रचार वाहनों के माध्यम से पूरे प्रदेश में गौरवमय ढंग से संकल्प यात्रा का आगाज हुआ था। आज पूरे प्रदेश में 70 से अधिक प्रचार वाहन मोदी की गारंटी के साथ गांव-गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसेवा के प्रति समर्पित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का इतिहास दोहराते हुए इसे फिर से एक बार दुनिया का सिरमौर बनाने की दिशा में कारगर ढंग से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गुरुग्राम पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के नाम वर्चुअल माध्यम से दिए गए संबोधन को भी सुना गया। इसके लिए बड़ी एलईडी लगाई गई थी। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, सोहना से विधायक संजय सिंह, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए प्रदेश के नोडल अधिकारी एवं भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव आलोक कुमार, डीसी निशांत कुमार यादव, एडीसी हितेश कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, यात्रा के प्रदेश संयोजक मनीष यादव, निवर्तमान मेयर मधु आजाद, सरपंच साधना रानी सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का लिया संकल्प
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया।


प्रदर्शनी का किया अवलोकन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आमजन को दी जा रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की टीम ने अपने घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन किया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने अपने स्टाल पर उन विद्यार्थियों के नाम नोट किए, जो फस्ट एड की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। जरूरतमंद नागरिकों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। आधार कार्ड के स्टाल पर ग्रामीणों के दस साल पुराने आधार कार्डों को अपडेट भी किया गया। सीएससी सेंटर के स्टाल पर ग्रामीणों के परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का काम किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed