{"_id":"4ec2fcf26c4832be36622e42930ee1ce","slug":"journalist-akshay-s-sister-given-job-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार अक्षय की बहन को असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार अक्षय की बहन को असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Jul 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने व्यापम घोटाले की पड़ताल में मृत पाए गए टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की बहन पाक्षी सिंह को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(डीएसआईआईडीसी) में असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) का ऑफर लेटर दिया है।
विज्ञापन
16 जुलाई को भेजे गए ऑफर लेटर में कहा गया है कि 15 दिन में कागजात पूरे करके जमा करवाएं। वहीं लेटर में यह भी लिखा गया है कि दो साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा।
विज्ञापन
ऑफर लेटर के अनुसार एजी-2 ग्रेड में पे बैंड-2 का पे ग्रेड 2400 दिया गया है। उसके अलावा अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। ये डीएसआईआईडीसी की एम्प्लाई मानी जाएंगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार 4 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिले थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्षय के परिजनों को सहायता का भरोसा दिया था।