{"_id":"6a3e8f1c8a6d64ccf40317f1","slug":"joint-pg-phd-program-launched-by-iit-and-sorbonne-university-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142863-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईटी व सोरबोन यूनिवर्सिटी के संयुक्त पीजी-पीएचडी कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईटी व सोरबोन यूनिवर्सिटी के संयुक्त पीजी-पीएचडी कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को दोनों संस्थानों में अध्ययन के मिलेंगे अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली और फ्रांस की सोरबोन यूनिवर्सिटी की ओर से इस साल जीव विज्ञान में संयुक्त स्नातकोत्तर (पीजी) और संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम शुरु किए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को दोनों संस्थानों में अध्ययन और शोध के अवसर मिलेंगे। दोनों संस्थानों ने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने का फैसला किया है।
आईआईटी के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी के नेतृत्व में जून में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोरबोन यूनिवर्सिटी का दौरा किया था। इसका उद्देश्य संस्थागत संबंधों को अधिक सुदृढ़ तथा सहयोग के नए संभावित क्षेत्रों की तलाश करना था। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को स्वास्थ्य क्षेत्र से बढ़ाकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सामग्री विज्ञान, सूचना विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, रोबोटिक्स तथा अन्य उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर सहमति बनी।
फ्रैंको-इंडियन इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंपस साझेदारी का प्रमुख आधार
प्रो. बनर्जी ने कहा कि संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और शोध करने का अवसर देंगे। आईआईटी दिल्ली और सोरबोन यूनिवर्सिटी के बीच स्थापित फ्रैंको-इंडियन इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंपस इस साझेदारी का प्रमुख आधार है। यह मंच इंजीनियरिंग, चिकित्सा, जीवन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और डिजिटल प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों को एक साथ लाकर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है। दोनों संस्थानों ने अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक विद्यालयों और वैश्विक चुनौतियों पर सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है।