{"_id":"628bcaa47457f2542862ecd4","slug":"joint-excise-commissioner-holds-meeting-in-ghaziabad-noida-to-stop-delhi-s-liquor-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: दिल्ली की सस्ती शराब पर नकेल कसने को संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की बैठक, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: दिल्ली की सस्ती शराब पर नकेल कसने को संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की बैठक, दिए ये निर्देश
Mon, 23 May 2022 11:26 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 23 May 2022 11:26 PM IST
सार
मंडल के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में शराब की दुकानों पर छूट के चलते विक्रेताओं को निर्देशित किया जाए कि खरीदारों को अधिक मात्रा में शराब की बिक्री न की जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दिल्ली से शराब की तस्करी पर काबू पाने के लिए सोमवार को संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आबकारी अधिकारियों के अलावा दिल्ली की सीमा से सटीं शराब दुकानों के अनुज्ञापियों व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला आबकारी कार्यालय गाजियाबाद में बैठक करते हुए मंडल के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में शराब की दुकानों पर छूट के चलते विक्रेताओं को निर्देशित किया जाए कि खरीदारों को अधिक मात्रा में शराब की बिक्री न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली की शराब उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जनपद में पकड़ी जाती है तो शराब जिस दुकान से खरीदी गई है, उस दुकान के विक्रेता व अनुज्ञापी के खिलाफ केस दर्जा कराया जाए।
विज्ञापन
दिल्ली की सीमावर्ती दुकानों के अनुज्ञापियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि शराब के मूल्य पर जो भारी छूट (रिबेट) दी जा रही है, उसे जल्द ही बंद किया जाए। गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देशि दिए कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रतिदिन टीमें बनाकर सघन चेकिंग अभियान जारी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन