{"_id":"9d3c5c3a568b4c30c71121a55b9a3d36","slug":"jobless-man-committed-suicide-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छूटने के चलते जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी छूटने के चलते जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चंदावली निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना सदर थाने को दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव चंदावली निवासी वेदप्रकाश आईएमटी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसको लेकर वह तनाव में चल रहा था।
यहीं नहीं नौकरी न मिलने के कारण उसके परिवार में भी आए दिन उसका झगड़ा होता रहता था। सोमवार शाम हुई बहस के बाद वह आईएमटी के लिए चला गया।
वहां पहुंचने के बाद उसने घर पर फोन करके बताया कि उसने अपनी बेरोजगारी से तंग आकर जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे बीके अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि वेदप्रकाश की हालत गंभीर है।
इस कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कार की चपेट में आने से एक की मौत
बल्लभगढ़ के कैली गांव में कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना सदर थाने में दी गई है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह सुबह कैली गांव के पास जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां आई और एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। सदर पुलिस के अनुसार, आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को बीके अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन