फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   job camp in delhi university

Delhi NCR News: डीयू के अवसर ने खोले करियर के दरवाजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
93 से अधिक कंपनियां 2,500 जॉब ऑफर लेकर पहुंचीं कैंपस
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने अवसर-2026 के नाम से प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया है। यह जॉब मेला (अवसर) शुक्रवार को डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बहु-उद्देश्यीय सभागार में संपन्न हुआ। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा जगत और उद्योग के बीच साझेदारी को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और साक्षात्कार में शामिल हुए। कई विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट जॉब एवं इंटर्नशिप ऑफर भी प्राप्त हुए।
विज्ञापन


डीयू के छात्र कल्याण अधिष्ठाता रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष 93 से अधिक कंपनियां 2500 से अधिक नौकरियां और इंटर्नशिप के अवसर देने के लिए आई हैं। ड्राइव में स्नातक और स्नातकोत्तर के 4000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से न्यूनतम पैकेज के रूप में तीन लाख और अधिकतम 16 लाख रुपये की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed