फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNUTA expressed objection to the police action against student protests across the country

Delhi NCR News: देशभर में छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई पर जेएनयूटीए पर आपत्ति जताई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने देशभर में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई तथा उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के सरकारी आदेश की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इन दोनों घटनाओं को लोकतांत्रिक अधिकारों और शैक्षणिक संस्थानों पर हमला बताया है। जेएनयूटीए ने जारी बयान में कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग, मनमानी गिरफ्तारियां और पुलिस कार्रवाई संविधान में दिए गए अधिकारों का उल्लंघन है। जेएनयूटीए ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मामलों को तत्काल वापस लेने और पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। छात्र आंदोलनों और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों-शिक्षकों के समर्थन में जेएनयूटीए ने 24 जुलाई को शाम छह बजे जेएनयू के साबरमती टी पॉइंट पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ का आह्वान किया है तथा सभी लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed