फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU Vice-Chancellor removes Rectors I and II from their posts.

Delhi NCR News: जेएनयू कुलगुरु ने रेक्टर-1 और दो को पद से हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
-कार्यकारी परिषदो की बैठक के दौरान कुलगुरु ने शांतिश्री डी पंडित ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित ने रेक्टर-1 बृजेश पांडेय और रेक्टर-2 दीपेंद्र नाथ दास को पद से हटा दिया है। कुलगुरु ने यह कार्रवाई कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान की। हालांकि दोनों को पद से हटाने को लेकर अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया और औपचारिक दस्तावेज जारी किया। मगर, विश्वविद्यालय के सूत्रों ने दोनों रेक्टर को पद से हटाए जाने की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि किसी विषय को लेकर असहमति जाहिर की गई थी। जिसके बाद कुलगुरु ने रेक्टर की आवश्यकता न होने की बात करते हुए पद से कार्यमुक्त कर दिया। दोनों रेक्टर पिछले दो साल से अधिक समय से कार्यरत थे। इससे पहले भी कई रेक्टर कुलगुरु के कार्यकाल की अवधि में हटाए जा चुके है।

वहीं अगले फरवरी महीने में कुलगुरु का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। मगर, इस बीच कुलगुरु की कार्रवाई को लेकर विश्वविद्यालय में यह भी चर्चा है कि यह कार्रवाई जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर की गई। साथ ही एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि एक रेक्टर का करीब एक महीने पहले कुलगुरु से कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed