{"_id":"bfbf013a34fdf042ef883c56a8df0d0f","slug":"jnu-students-supports-rape-survivors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िताओं का साथ देंगे जेएनयू के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िताओं का साथ देंगे जेएनयू के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Apr 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन से जंतर-मंतर पर बैठीं रेप पीड़िताओं को जेएनयू के छात्रों का समर्थन मिला है। ऑल इंडिया बैकवर्ड स्टूडेंट फोरम के प्रोफेसर और सदस्य शुक्रवार को इनसे मिलने पहुंचे। पीड़िताओं की आपबीती सुनने के बाद प्रोफेसर और छात्रों ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान दलित महिलाओं पर पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ छात्रों ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने इन लड़कियों का संज्ञान न लेकर एक और अत्याचार किया है।
उन्होंने आरोपियों के फरार रहने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि दलित लड़कियों को अगवा कर बलात्कार करना और फिर दोषियों को कड़ी सजा न मिलना सामंती विचारधारा का प्रतीक है।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़िताओं और महिलाओं से वादा किया कि जब तक उन्हें न्याय और आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाएगी, सभी उनका साथ देंगे। इस दौरान छात्रों ने आंदोलन करने की भी बात कही। हिसार से आए वेदपाल तंवर ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरना दे रहे सभी लोग शनिवार को जेएनयू जाएंगे।
विज्ञापन