{"_id":"9a7477c61b06102aaf004355c270f94b","slug":"jnu-students-protest-outside-israeli-embassy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के छात्रों का इजराइली एंबेसी के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के छात्रों का इजराइली एंबेसी के बाहर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Jul 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली स्थित इजराइली एंबेसी के बाहर सोमवार दोपहर को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ ने भारी विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों का ये विरोध प्रदर्शन गाजा पट्टी में जारी हिंसा के विरोध में था।
छात्रों की मांग थी कि जिस तरह वहां जारी हिंसा में निर्दोष लोगों की जान जा रही है उसे बंद किया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र अपना विरोध दर्ज करवाने पहुंचे।
छात्रों ने काफी देर तक इजराइली एंबेसी के बाहर प्रदर्शन जारी रखा।