जेएनयू से लापता छात्र नजीब की मां बोली, मेरे बेटे को वापस ला दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू से 14 दिन से लापता छात्र नजीब अहमद की सुरक्षित और जल्द से जल्द वापसी की मांग को लेकर छात्रसंघ की कॉल पर छात्रों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन में जेएनयू, नजीब की मां फातिमा और अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र व शिक्षक भी शामिल हुए। छात्रों ने दिल्ली पुलिस को अपना मांग पत्र भी सौंपा।
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित के मुताबिक, दोपहर चार से शाम साढ़े छह बजे तक दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराया गया। इस प्रदर्शन में शामिल नजीब की मां फातिमा ने कहा कि दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रबंधन मेरे बेटे को तलाशने की जिम्मेदारी तय करे। क्योंकि दिन बीतने के साथ-साथ बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद पर खतरा बढ़ रहा है।
पुलिस आयुक्त के नाम एक मांगपत्र संयुक्त आयुक्त आरपी उपाध्याय को सौंपा गया। मोहित ने बताया कि पुलिस ने कहा है कि नजीब से मारपीट करने वाले छात्रों से भी पूछताछ की गई है।
हालांकि हमने पूरी जांच की प्रतिदिन जानकारी साझा करने की मांग की है, क्योंकि 15 दिनों से हम जांच कर रहे हैं यही सुनाया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मारपीट के दौरान हॉस्टल के चश्मदीदों को गवाह बनाते हुए आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज हो। प्रदर्शन के दौरान आईटीओ के चारों और ट्रैफिक जाम हो गया। धनतेरस के मौके पर लोग शापिंग के लिए निकले थे लेकिन घंटों जाम में फंसे रहे।