{"_id":"65efd5fa9d66d3eff00bfe2e","slug":"jnu-student-union-election-result-will-be-released-on-22nd-march-24th-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-42248-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 22 को\n24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 22 को 24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
विज्ञापन
विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव समिति ने अधिसूचना जारी की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 22 मार्च को होगा। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति ने रविवार देर रात चुनाव की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च से नामांकन पत्र भर सकेंगे,जबकि 24 मार्च को रिजल्ट जारी होगा। जेएनयू में 2019 के बाद 2024 में अब चुनाव हो रहा है। हालांकि, यह छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत ही माना जाएगा।
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की है। 12 मार्च तक छात्रों के पास मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका है। 14 मार्च को चुनाव के लिए नामांकन पत्र जारी होगा। इसके बाद 15 मार्च को नामांकन पत्र जमा होंगे और 16 को नामांकन पत्र वापस लेने का भी आखिरी दिन होगा। इसी दिन प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी। 16 मार्च को ही सभी छात्र संगठन और उनके प्रत्याशी अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। 17 मार्च को स्कूल जरनल बॉडी मीटिंग और 20 को यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी की बैठक होगी। इसके बाद इसी दिन प्रेजीडेंशियिल डिबेट भी होगी, जिसमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष की रेस में शामिल प्रत्याशी डिबेट में छात्रों के समक्ष अपनी बात रखेंगे। 21 को नो कैंपेन डे और 22 को मतदान और देर रात मतगणना शुरू होगी। तीन दिन तक मतगणना चलेगी और 24 को नतीजे घोषित होंगे।
II