फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU student Najeeb Ahmed mother allegiance for Disappeared case file

जेएनूय छात्र नजीब की मां ने लगाया आरोप, कहा- जानबूझकर गायब की गई केस फाइल

Sat, 15 Sep 2018 03:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
JNU student Najeeb Ahmed mother allegiance for Disappeared case file
file

जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस ने उनकी शिकायत पर चल रहे मानहानि मामले की फाइल पटियाला हाउस कोर्ट से गायब होने का आरोप लगाया है। पटियाला हाउस अदालत की महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह के समक्ष फातिमा नफीस की मानहानि शिकायत पर सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन


कोर्ट में फातिमा का बयान शुक्रवार को दर्ज होना था, लेकिन कोर्ट स्टाफ ने बताया कि केस की फाइल नहीं मिल रही है। कोर्ट ने स्टाफ को फाइल तलाश करने की हिदायत देते हुए सुनवाई के लिए 15 दिसंबर 2018 की तारीख तय की है।
विज्ञापन


दरअसल, फातिया नफीस ने अंगेजी भाषा के दो समाचार पत्रों और एबीवीपी के छात्र नेता सौरभ भारद्वाज पर उनके बेटे नजीब को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मानहानि की शिकायत दायर की थी। फातिमा का आरोप है कि इन लोगों ने झूठा समाचार प्रकाशित किया कि नजीब शायद आईएसआईएस में शामिल हो गया है। इस बात का दिल्ली पुलिस ने खंडन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अधिवक्ता वीके ओहरी ने बताया कि आज तीन माह बाद इस शिकायत पर सुनवाई होनी थी। फातिमा नफीस शुक्रवार को कई टीवी चैनलों व सौरभ भारद्वाज के बारे में गवाही देने वाली थी, लेकिन उसके केस की फाइल ही नहीं मिली। इससे पहले उसने 26 मई 2018 को अपना बयान दर्ज कराया था और जब उसने अंग्रेजी समाचार पत्र का नाम लिया था तो कोर्ट ने उसे बीच में ही रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed