FB पर देश विरोधी नारों का नया विवादित वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू में अफजल गुरू के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए नए वीडियो के संबंध में एबीवीपी कार्यकर्ता भास्कर ज्योति ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायत दी है।
उन्होंने कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। इस वीडियो में एबीवीपी के कुछ छात्र भीड़ में पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि अपराध शाखा ने ऐसी किसी भी शिकायत से इनकार किया है।
एबीवीपी के मुताबिक, कांस्पेरेसी शीर्षक से सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में एबीवीपी के छात्रों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाया जा रहा है।
देखें वीडियो जिसमें लगे भारत विरोधी नारे
भास्कर ज्योति ने बताया है कि परिसर में चल रही देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता ह्यूमन चेन बनाकर उसका विरोध जता रहे थे।
इसी बीच वामपंथी दल की चार-पांच लड़कियों ने उन्हें घेर लिया और उसे पीटा भी गया। ज्योति का कहना है कि इसी घटना का वीडियो बनाकर उससे छेड़छाड़ की गई है।
दूसरी ओर वामपंथी छात्र संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी ने जानबूझकर उनके कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने के लिए देश विरोधी नारे लगाकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया है।
देखें वीडियो