जेएनयू में पकौड़ा तलना एमफिल छात्र को पड़ा भारी, हॉस्टल छोड़ने के मिले निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पकौड़ा तलना एमफिल के छात्र को महंगा पड़ गया। पकौड़ों के चक्कर में एमफिल के एक छात्र पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
इंडिया टुडे वेबसाइट पर छपी एक खबर के अनुसार जेएनयू प्रशासन ने एक एमफिल के छात्र मनीष कुमार मीणा को दस दिन के अंदर हॉस्टल बदलने तक की सलाह दे डाली है।
गौरतलब है कि सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेजेज के छात्र मनीष कुमार मीना के साथ चार अन्य छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के पकौड़े वाले बयान के विरोध में कैंपस में पकौड़े तले थे। इस मामले में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने खुद संज्ञान लेते हुए छात्र के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।
21 तक उसे पेपर जमा करना है और अब उसके पास पैसे नहीं हैं
इसी के बाद मनीष को नोटिस भेजकर 20 हजार रुपए जुर्माना भरने को कहा गया। वहीं एमफिल के छात्र को 13 जुलाई तक हॉस्टल शिफ्ट कर लेने का भी निर्देश दिया है। हालांकि प्रशासन के इस आदेश से एमफिल छात्र मनीष कुमार मीणा भ्रमित है क्योंकि उसे 21 तक अपने पेपर जमा करने हैं और अब उसके पास पैसे नहीं हैं।
कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय के आदेश में लिखा है कि मीना 5 फरवरी को साबरमती बस स्टैंड के पास रोड ब्लॉक करने में शामिल था। इसके बाद 9 फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि मीना ने खाना बनाने के लिए रोड ब्लॉक किया।