फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU: Khalid and Anirban on three-day police remand

खालिद व अनिर्बन तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Thu, 25 Feb 2016 10:04 AM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
JNU: Khalid and Anirban on three-day police remand

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य को विशेष अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दोनों को आरके पुरम थाने में सफदरजंग एंक्लेव स्थित एसीपी कार्यालय में बनाई गई विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

विज्ञापन


वहीं अदालत ने पुलिस के आग्रह पर पहले से गिरफ्तार कन्हैया को बुधवार को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देशानुसार मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लवलीन शाम को विशेष अदालत में पंहुचे।

विज्ञापन


पुलिस ने अदालत के समक्ष उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य को पेश किया। इस दौरान दोनों आरोपियों के अधिवक्ता व सरकारी वकील और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ही उपस्थित थे। किसी भी अन्य व्यक्ति को अदालत में जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मांगी थी सात दिन की रिमांड

JNU: Khalid and Anirban on three-day police remand

सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि इन दोनों ने रात में समर्पण किया था और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दोनों को सात दिन का पुलिस रिमांड स्वीकार करने का आग्रह करते हुए बताया कि वे 9 फरवरी को जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इस दौरान भारत विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई।


उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई उस समय कुछ बाहरी लोग भी वहां मौजूद थे और उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। इसके अलावा आरोपी काफी दिनों से फरार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जांच में इन दोनों के अलावा कई अन्य के खिलाफ काफी साक्ष्य सामने आए हैं। इन दोनो से पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा उन बाहरी लोगों का भी पता लगाना है जो चेहरे ढककर भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

जान को खतरा होने के कारण ही सामने नहीं आए थे दोनो

JNU: Khalid and Anirban on three-day police remand

दूसरी तरफ बचाव पक्ष के वकीलों ने सभी आरोप वेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके मुवक्किलों को फर्जी मामले में फंसाया गया है। इनके खिलाफ देशद्रोह का कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस दबाव में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल हमेशा जांच में सहयोग के लिए तैयार रहे हैं लेकिन जान को खतरा होने के कारण ही सामने नहीं आए थे। कन्हैया से मारपीट से इस तथ्य की पुष्टि भी हुई है।

इसके अलावा पुलिस ने रात से पूछताछ की है और अब रिमांड का कोई औचित्य नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि आरोपियों पर गंभीर आरोप हैं और जांच के लिए जरूरी है कि उनसे विस्तृत पूछताछ की जाए।

अदालत ने कहा कि जांच हित में वे दोनों का तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड स्वीकार कर रहे हैं। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आरोपियों की सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाए।

कन्हैया को कल पेश किया जाएगा

JNU: Khalid and Anirban on three-day police remand

जांच अधिकारी ने कन्हैया को पुन: रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दायर किया। उन्होंने कहा कि कन्हैया को इन दोनों के आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जानी है।

उन्होंने कहा कि तीनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं और सामने बैठाकर पूछताछ करने से सभी तथ्यों का खुलासा हो जाएगा। ऐेसे में कन्हैया का रिमांड प्रदान किया जाए।

अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार कर कन्हैया के प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए तिहाड़ जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि उसे कल अदालत के समक्ष पेश किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed