फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu issue any student did not see anyone to raise slogan

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगने का मामला: छात्रों ने किसी को नहीं देखा देशविरोधी नारे लगाते   

Wed, 03 May 2017 04:35 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 May 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
jnu issue any student did not see anyone to raise slogan
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू  यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में नौ फरवरी,2016 को देश विरोधी नारे लगते हुए जेएनयू के काफी छात्रों ने नहीं देखा। जिन छात्रों से पूछताछ की गई है वह नारे लगने वाले घटनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन


इन छात्रों ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बताया है कि उन्होंने देशविरोधी लगते हुए नहीं सुना। कुछ छात्रों ने इस मामले में कुछ भी नहीं बोला। ऐसे में स्पेशल सेल छात्रों में से किसी को गवाह नहीं बना सकती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दावा किया है कि जल्द ही और छात्रों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल केएक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जेएनयू के उन छात्रों से पूछताछ शुरू कर रही है जो देशविरोधी नारे लगने के समय घटना स्थल पर मौजूद थे। ये छात्र आरोपी नहीं हैं, बल्कि दिल्ली पुलिस गवाह के तौर पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो फुटेज से ये स्पष्ट हुआ है कि जेएनयू के काफी छात्र घटनास्थल पर मौजूद थे। वह देशविरोधी नारे लगाने वालों में शामिल नहीं थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस उनसे यही पूछ रही है कि उन्होंने घटनास्थल पर क्या देखा, कौन-कौन लोग देश विरोधी नारे लगा रहे थे।

15 छात्रों से पूछताछ की

jnu issue any student did not see anyone to raise slogan

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन को नोटिस भेजकर 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 30 छात्रों से पूछताछ करने की बात कही करनी थी। स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार तीन दिन में करीब 15 छात्रों से पूछताछ की है।

पूछताछ करने वाले छात्रों ने कहा है कि उन्होंने घटनास्थल पर नारे लगते हुए नहीं देखा। ज्यादातर छात्रों ने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। पुलिस सूत्रों का कहना है जिन छात्रों से पूछताछ की गई है उनमें से ज्यादातर वामपंथी विचारधारा को मानने वाले हैं।

​इनमें एबीवीपी का कोई छात्र या नेता नहीं था। स्पेशल सेल अधिकारियों का कहना है कि देश विरोधी नारे लगने वाले घटनास्थल पर मौजूद व वीडियो फुटेज से पहचान किए गए आधे छात्रों से पूछताछ की जा चुकी है। आधे छात्रों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed