{"_id":"5e26bf118ebc3e4b41026f88","slug":"jnu-hostel-clash-again-for-serving-food-to-outsider-one-group-beats-another-one-student-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हॉस्टल में फिर मारपीट, बाहरी दोस्त को खाना खिलाने पर बवाल, एक छात्र सफदरजंग में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू हॉस्टल में फिर मारपीट, बाहरी दोस्त को खाना खिलाने पर बवाल, एक छात्र सफदरजंग में भर्ती
Tue, 21 Jan 2020 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू हॉस्टल में फिर से मारपीट हुई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल में बाहरी दोस्त को लाकर खाना खिलाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित छात्र ने जेएनयू के एक छात्र संगठन के सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या का कहना है कि उनके पास किसी छात्र ने मारपीट की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के मुताबिक, दोपहर में माही मांडवी में रहने वाला एक छात्र अपने एक दोस्त को खाना खिलाने के लिए हॉस्टल में लाया था। इस पर दूसरे पक्ष के विद्यार्थियों ने ऐतराज किया।
विज्ञापन
छात्र फिर भी जिद पर अड़ा रहा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मामले को लेकर वार्डन ने दोनों पक्षों की शिकायत की थी। अब इसी मामले में एक छात्र रगीब अकरम ने एक संगठन के छात्रों पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।