{"_id":"68fe34fbe373fabf7f0ab167","slug":"jnu-abvp-delegation-met-the-chief-minister-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109876-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर रेखा गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025-26 की घोषणा हो चुकी है। इस बीच जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जेएनयू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधा, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास से जुड़ी प्रमुख मांगों पर चर्चा की और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल की मांगों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वैभव मीणा के अनुसार इस बैठक में जेएनयू में संचालित यू-स्पेशल बसों की संख्या व आवृत्ति बढ़ाने की मांग उठाई गई। डीटीसी बसों में निशुल्क यात्रा और मेट्रो कंसेशन पास जैसी रियायती सुविधाएं देने का सुझाव दिया ताकि छात्रों पर आर्थिक बोझ कम हो। हौजखास या मुनिरका मेट्रो स्टेशन से मेट्रो फीडर बस सेवा की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने जेएनयू लाइब्रेरी एक्सटेंशन बिल्डिंग के निर्माण और सीटिंग क्षमता की समस्या, जेएनयू स्टेडियम के अपग्रेड और बेहतर खेल सुविधाओं की आवश्यकता को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा जेएनयू हेल्थ सेंटर में स्थायी महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना और छात्रों को मेडिकल बीमा उपलब्ध करवाने, प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच शिविर, दिल्ली सरकार की इंटर्नशिप योजना में जेएनयू छात्रों को अवसर देने, एमसीडी द्वारा नियमित फॉगिंग और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जेएनयू छात्रों के लिए उपचार की प्राथमिकता उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वैभव मीणा ने कहा कि एबीवीपी ने हमेशा निर्माण और काम की राजनीति की है। जब भी एबीवीपी यूनियन में जीतकर आई है। हमने विश्वविद्यालय की बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए है। इस वर्ष भी यूनियन में जीत के बाद लगातार जेएनयू के छात्र हितों के लिए काम किया है।