{"_id":"42e4b40768547bbe9091d4d8ebad1edb","slug":"jnrth-just-cleared-to-jaipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर के लिए जनरथ बस को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर के लिए जनरथ बस को हरी झंडी
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी रोडवेज 15 मार्च से जयपुर के लिए एसी जनरथ बस चलाने की तैयारी कर रहा है। उक्त बस दिल्ली के अंतर्राज्यीय बस अड्डे से चलाई जाएगी।
कुछ माह पूर्व ही परमिट के लिए आवेदन करने के साथ सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। मगर बसों की कमी के कारण संचालन शुरू नहीं हो था।
साहिबाबाद डिपो में आई एसी जनरथ बसों में से एक बस को पिंक सिटी के लिए रवाना किया जाएगा। हालांकि अभी कश्मीरी गेट और आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे में से एक जगह तय होना बाकी है।
आरएम पीके बोस ने बताया कि जयपुर के लिए बस के परमिट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसी हफ्ते परमिट गाजियाबाद आने की उम्मीद है।
साहिबाबाद एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि पिंक सिटी के लिए पंद्रह मार्च से बस शुरू करने की तैयारी की जा रही है।