फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewelry important consensus between the Centre and states

जेवर एयरपोर्ट पर केंद्र व राज्य के बीच बनी सहमति, दिल्ली हुई अहम बैठक

Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jewelry important consensus between the Centre and states
प्रधानमंत्री के साथ महेश शर्मा

जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट बनाने पर प्रदेश सरकार और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बीच सहमति बन गई है। सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


बैठक में शामिल यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय की बैठक में शासन के कई वरिष्ठ अफसर शामिल हुए। इसमें दोनों के बीच एयरपोर्ट को बनाने पर सहमति बन गई है। बैठक में रक्षा मंत्रालय से एनओसी शीघ्र लेने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


एनओसी लेने के लिए तकनीकी बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। यमुना प्राधिकरण की तरफ से एयरपोर्ट के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है। मंत्रालय से कुछ सवालों के जवाब मांगे गए थे, जिसे प्राधिकरण ने बनाकर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर में करीब 2500 हेक्टेयर में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी की दरकार है। अगर यह एयरपोर्ट बन जाता है तो इससे दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव भी कम हो जाएगा। 

साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र के विकास के लिए भी काफी अहम साबित होगा। अब तक प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच खींचतान के कारण यह प्रोजेक्ट अटका हुआ है। 


केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की सहमति के बाद केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि शीघ्र ही जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हो जाए। उसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसी संदर्भ में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सोमवार को बैठक हुई। केंद्र की तरफ से जहां एनओसी की जरूरत होगी, उसे जल्दी पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed