{"_id":"622be0277976be4d714bf0c1","slug":"jeweler-became-a-robber-due-to-loss-in-business-gang-became-robber-looted-rs-1-15-crore-from-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कारोबार में घाटा होने पर जूलर बना लुटेरा, गैंग बना कारोबारियों से लूटे 1.15 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कारोबार में घाटा होने पर जूलर बना लुटेरा, गैंग बना कारोबारियों से लूटे 1.15 करोड़ रुपये
Sat, 12 Mar 2022 05:19 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 05:19 AM IST
सार
बदमाशों ने बताया कि गैंग का सरगना बाबी वर्मा का चांदनी चौक में गहने का कारोबार था। कारोबार में घाटा होने पर उसने लूटपाट की साजिश रची। उसने चार माह पहले साथियों के साथ मिलकर बाबी-कृष्ण नाम से गैंग बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
कारोबार में घाटा होने पर एक आभूषण विक्रेता दोस्तों के साथ बॉबी-कृष्ण गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा। बदमाश अब तक 1.76 करोड़ लूट चुके हैं। सिविल लाइंस इलाके में 2 मार्च को अनाज कारोबारियों से 1.15 करोड़ लूट मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गैंग का खुलासा किया है। गिरफ्तार पांच आरोपियों की पहचान भजनपुरा निवासी बाबी वर्मा, मौजपुर निवासी कृष्ण कुमार, शिवम गौर, तरुण सहगल और स्पर्श अग्रवाल के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में अहम खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि गैंग का सरगना बाबी वर्मा का चांदनी चौक में गहने का कारोबार था। कारोबार में घाटा होने पर उसने लूटपाट की साजिश रची। उसने चार माह पहले साथियों के साथ मिलकर बाबी-कृष्ण नाम से गैंग बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगा। जांच में पता चला कि बदमाशों ने दो माह में लूट की तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आईपी इस्टेट इलाके में कारोबारी से 20 लाख, लाहौरी गेट इलाके में 40 लाख और सिविल लाइंस इलाके में अनाज कारोबारी से 1.15 करोड़ रुपये लूट चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.26 करोड़ रुपये, 10 लाख रुपये के गहने, लूट की रकम से खरीदी गई दो स्कूटी बरामद की है।
उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी यमुनापार के रहने वाले हैं। दो मार्च की हुई लूट के बाद सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान कर ली।
विज्ञापन