जेवर गैंगरेप के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले स्टेट हाईवे पर 25 मई की रात बेखौफ बदमाशों द्वारा एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
यमुना एक्सप्रेस वे के बेगमाबाद के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है जिसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक, दीपक, राजवीर और राकेश है। राजू उर्फ अशोक को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक अशोक दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।
प्रेस कांफ्रेंस में पुलसि का खुलासा
जेवर कांड के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एएसएसपी लव कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना की रात आरोपियों की संख्या आठ हो सकती है। हालांकि अभी इसमें से चार की ही गिरफ्तारी हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 बोर, 25 बोर और 315 बोर के तमंचे मिले हैं। साथ ही उनके पास से कई एक्सेल और कील लगे पट्टे भी मिले हैं जिसे वो गाड़ियों को पंचर करने के लिए इस्तेमाल करते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में रेप करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने वारदात के दिन जिस गाड़ी को इस्तेमाल किया था उस पर लिखा नंबर फर्जी पाया गया है जिससे पता चलता है कि वारदात के लिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस के मुताबिक इस वारदात काो बावरिया गिरोह ने अंजाम दिया था जिसमें चार महिलाओं के साथ गैंगरेप और एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। बलात्कार के बारे में एएसएसपी ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के कपड़े को जांच के लिए भेजा गया था जिस पर सीमन पाया गया था।
अब गिरफ्तार आरोपियों से इस सीमन का मिलान किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक स्कॉर्पियो कार का भी इस्तेमाल किया था।
क्या है पूरी घटना
25 मई की रात करीब डेढ़ बजे इको कार से बुलदंशहर जा रहे पीड़ित परिवार की कार अचानक पंचर हो गई थी। परिवार अपनी बीमार बहन को देखने जा रहा था।
टायर पंचर होने पर जैसे ही कार रुकी तो बदमाशों ने कार को घेर लिया और उनसे लूटपाट शुरु कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने कार ड्राइवर को गोली मार दी थी।
इसके बाद बदमाश एक-एक कर कार में सवार चारों महिलाओं को हाईवे से 500 मीटा कर दूर खेत में ले गए और सभी के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।