{"_id":"9616f557029c38c20d6015a0b8b846d2","slug":"jennifer-waved-the-banner-of-gurgaon-won-the-itf-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनिफर ने लहराया परचम, जीता ITF खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनिफर ने लहराया परचम, जीता ITF खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 29 Apr 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की 14 साल की टेनिस खिलाड़ी जेनिफर लुईखम ने इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) का खिताब अपने नाम कर लिया है। जूनियर ग्रेड के सिंगल और डबल मुकाबले में उन्होंनेे जीत हासिल की।
विज्ञापन
यह मुकाबला इंदौर के टेनिस क्लब में 21-26 अप्रैल को हुआ। सिंगल के फाइनल मुकाबले में जेनिफर ने गुजरात की जील देसाई को तीन सेटों में 4-6, 7-5, 6-3 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जबकि, डबल फाइनल में जेनिफर और मिहिका यादव की जोड़ी ने इसा बुदवल और मौलिका राम की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया। गौरतलब है कि पिछले साल भी इस टूर्नामेंट में जेनिफर ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन हार की वजह से उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
प्रदेश की पहली खिलाड़ी: सचदेवा
सिरी फोर्ट हाई परफॉर्मेंस सेंटर के कोच आदित्य सचदेवा का दावा है कि जेनिफर हरियाणा से पहली महिला टेनिस खिलाड़ी है, जिसने आईटीएफ जूनियर के खिताब पर कब्जा किया है।
सिंगल और डबल के लिए अलग-अलग 30 अंक हासिल कर आईटीएफ जूनियर रैंकिंग में उसने 500वां स्थान हासिल किया है।