{"_id":"5efee88c4f06d8246d030409","slug":"jee-main-and-neet-exam-decision-today-on-committee-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन और नीट परीक्षा होगी या नहीं, आज शाम केंद्रीय मंत्री निशंक करेंगे घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन और नीट परीक्षा होगी या नहीं, आज शाम केंद्रीय मंत्री निशंक करेंगे घोषणा
Fri, 03 Jul 2020 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:01 PM IST
सार
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, एनटीए और परीक्षा कमेटी वर्तमान परिस्थतियों की समीक्षा करके देगी रिपोर्ट
विज्ञापन
जेईई मेन्स 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को कहा कि जेईई मेन और नीट परीक्षा आयोजित करने को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और परीक्षा को लेकर गठित कमेटी वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी और कमेटी शुक्रवार को अपनी समीक्षा रिपोर्ट देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे तय होगा कि 18 जुलाई से 23 जुलाई तक जेईई मेन और 26 जुलाई को नीट परीक्षा आयोजित की जा सकती है या नहीं।
विज्ञापन
निशंक ने बताया कि अभिभावकों और छात्रों की मांग के चलते यह कमेटी और एनटीए पूरे हालात (कोरोना हालात) को देखते हुए समीक्षा के आधार पर अपनी रिपोर्ट देगा। अभिभावकों और छात्रों ने जुलाई में परीक्षा आयोजित करने को लेकर चिंता प्रकट की है।
विज्ञापन
शुक्रवार तक समिति अपनी सिफारिश सौंपेगी। इसी के आधार पर अगली रणनीति बनेगी। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की एक से 15 जुलाई तक दसवीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के बचे हुए पेपर की परीक्षा रदद करने का फैसला लिया गया है।