फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JDU expelled leader campaigns for AAP

AAP के खेमे में शिवानंद तिवारी, करेंगे प्रचार

Wed, 26 Mar 2014 11:31 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
JDU expelled leader campaigns for AAP

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित मौजूदा राज्यसभा सांसद शिवानंद तिवारी अब आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार से उन्होंने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के ‘आप’ प्रत्याशी योगेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार अभियान शुरू भी कर दिया। तिवारी का कहना है कि योगेंद्र उनके पुराने मित्र हैं।
विज्ञापन


मौजूदा हालात में ‘आप’ ही देश में बदलाव का माद्दा रखती है। इस वजह से वे गुड़गांव समेत उत्तर-पूर्व दिल्ली के आप प्रत्याशी आनंद कुमार और वाराणसी लोकसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के पक्ष में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के खिलाफ करेंगे प्रचार

JDU expelled leader campaigns for AAP

शिवानंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीति की मौजूदा स्थिति पर वे चुप नहीं रह सकते। मतदान से पहले तक गुड़गांव और उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में और अंत में वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार करेंगे।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि करीबी लोगों और समर्थकों की ओर से भाजपा में शामिल होने के दबाव के बावजूद वे इस दल की विचारधारा से सहमत नहीं होने के कारण उसमें नहीं जाएंगे।

बिहार में वे भाजपा विरोधी पार्टी को वोट देने के लिए प्रचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई संबंध नहीं रखेंगे।

आप के लिए वोट जुटाने भी शुरू कर दिए

JDU expelled leader campaigns for AAP

शिवानंद तिवारी ने मंगलवार को राजेंद्र पार्क में पुरबिया समाज के संगठन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनाव स्थिति पर चर्चा की।

उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और देश में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आप प्रत्याशी योगेंद्र यादव के लिए वोट मांगे। वे चार दिनों तक शहर में सक्रिय रहेंगे।

इस मौके पर पूर्वांचल एकता मंच के उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पटेल, गुलाब सिंह, पंकज सिंह समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed