फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jayant Chaudhary says no intention of watching Deepika movie chhapaak but will definitely see now

दीपिका के समर्थन में उतरे आरएलडी नेता जयंत चौधरी, बोले-अब जरूर देखूंगा छपाक

Wed, 08 Jan 2020 08:19 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary says no intention of watching Deepika movie chhapaak but will definitely see now
jayant chaudhary - फोटो : ANI
छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) पहुंचीं। इस दौरान कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। वहीं इसके बाद उनकी आगामी फिल्म छपाक का विरोध शुरू हो गया। कुछ ही देर में #bycottchappak टॉप ट्रैंड करने लगा। भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा और एबीवीपी ने भी उनका खुलकर विरोध किया। इस पूरे मामले में कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दीपिका के समर्थन में खड़ें हैं।
विज्ञापन


वहीं आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने भी दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है। उन्होंने ट्ववीट कर कहा कि #छपाक देखने का कोई इरादा नहीं था लेकिन अब जरूर देखूंगा। जयंत ने कहा कि दीपिका पादुकोण एक अच्छी अभिनेत्री हैं। उनको बहुत सारे लोग पसंद करते हैं। और अब ज्यादा लोग उनको पसंद करने लगे हैं। 
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि खुशी है कि लोकप्रिय संस्कृति में जगह पाने वाले लोग अब बोलने लगे हैं। साथ ही जयंत ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि वह उनकी फिल्में नहीं देखेंगे वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। 

वहीं भाजपा नेता उमा भारती ने भी जेएनयू हिंसा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ विचारक है जो संख्या में तो कम है, पर बहुत जहरीले है। ये लोग देश के माहौल को भी जहरीला करने की कोशिश कर रहे है। हमे कुछ चीजों को ठीक करने की जरूरत है और हम इन्हें ठीक करेंगे।
 

छपाक फिल्म के बायकाट की अपील

छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने दीपिका के प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आम लोगों से दीपिका की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ का बायकाट करने की अपील की। इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म का बहिष्कार अभियान शुरू हो गया।

क्या है पूरा मामला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) कैंपस में 5 जनवरी रविवार को छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे दोनों पक्षों के 26 से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें से 12 के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों में छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष सहित महिला शिक्षक भी शामिल थी। जेएनयू छात्रसंघ ने मारपीट व तोड़फोड़ का एबीवीपी पर आरोप लगाया। जबकि, एबीवीपी का कहना है कि यह सब लेफ्ट ने किया। 

बताया जाता है कि शाम के वक्त नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। कई वाहनों को तोड़ दिया गया। घायलों को एम्स ट्रामा और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

आरोप है कि हमलावर छात्राओें के हॉस्टल में भी घुस गए और मारपीट की। हमले की सूचना के बाद कई एंबुलेंस कैंपस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद से कैंपस में छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है। जेएनयू में हुए ऐसे ही धरना प्रदर्शन में दीपिका पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed