फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jay and Veeru are terrorists: delhi police ad

दिल्ली पुलिस के विज्ञापन में जय-वीरू बने 'आतंकी'

Thu, 05 Feb 2015 11:31 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
Jay and Veeru are terrorists: delhi police ad

फिल्म शोले आज भी लोगों के दिलों राज करती है। फिल्म के संवाद, जय-वीरू की दोस्ती, ठाकुर के कटे हाथ, गब्बर की हंसी आज भी इसे प्रासंगिक बनाए हुए है। यही नहीं, शोले के कई दृश्यों, संवादों पर आज भी जमकर विज्ञापन बनाए जाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक अजीबोगरीब विज्ञापन जारी किया है। इसमें फिल्म शोले का एक काल्पनिक दृश्य बनाकर जय और वीरू को आतंकवादी बताया गया है।

विज्ञापन ठाकुर और रामलाल भी हैं। यही नहीं, रामलाल जय और वीरू की ओर इशारा करते हुए ठाकुर को बताता है कि ठाकुर अंधे होकर ऐसे लोगों पर विश्वास करना बंद करो। दृश्य में जय और वीरू अपनी जानी-पहचानी चार चक्के वाली बाइक पर बैठकर कुछ चोरी का सामान ले जाते हुए दिखाए गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने ऐसा विज्ञापन क्यों जारी किया

Jay and Veeru are terrorists: delhi police ad

दिल्ली पुलिस का यह विज्ञापन दिल्‍ली के मकानमालिकों के लिए है। इसमें दिल्ली के मकान मालिकों को सतर्क करते हुए अपने आने वाले किरायेदारों के बारे में पूरी पड़ताड़ करने को कहा गया है।

लेकिन इस बात को बताने के लिए जिस फिल्म के जिन किरदारों का चयन किया गया, उन किरादारों को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया है।

दअरसल, फिल्म शोले में अभिनेता अमिताभ बच्चन और धमेंद्र ने चोर जोड़ी जय-वीरू का किरदार निभाया था। यही नहीं उन्होंने कई बार जेल से भी भाग गए थे। लेकिन पूरी फिल्म में उन्हें आतंकी के तौर पर कहीं नहीं दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed