{"_id":"56e1add84f1c1b40408b4568","slug":"jat-violence-is-sad-now-will-not-rebelled-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जाट हिंसा पर दुख है, हरियाणा में अब नहीं होने देंगे बलवा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जाट हिंसा पर दुख है, हरियाणा में अब नहीं होने देंगे बलवा'
ब्यूरो/अमर उजाला, पटौदी
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
रॉव इंद्रजीत
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि तावड़ू ब्लॉक के गांवों को गुड़गांव जिले में मिलाने की कोशिश भी जारी है। तावडू अभी मेवात में है। सिंह बृहस्पतिवार को आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव ऊंचा माजरा में 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर सिंह ने जाट आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पिछले दिनों हरियाणा में बलवा हुआ, उसका उन्हें दुख है। भविष्य में हरियाणा में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैपनिंग हरियाणा समिट में निवेशकों ने लगभग छह लाख करोड़ रुपये निवेश करने के एमओयू करके विश्वास जताया है। ज्यादातर निवेशक दक्षिणी हरियाणा के अंदर निवेश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि ज्यादातर लोग गुड़गांव के निजी अस्पतालों में इलाज करवाने और निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए यहां एक मेडिकल कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी बनवाने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी। इस अवसर पर स्वामी धर्मदेव, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, एसडीएम रविन्द्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, राव अभय सिंह, जयबीर सरपंच एवं ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंदर राव ले रहे थे बैठक, बाहर भाजपा नेता की हुई पिटाई
पटौदी। रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सभा के बाद आईटीआई में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे तो दूसरी ओर आईटीआई परिसर में हंगामा हो गया। ऊंचा माजरा की महिलाओं एवं कुछ ग्रामीणों ने एक भाजपा नेता की पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से परेशान यह भाजपा नेता भाग गया। पिटाई करते वक्त लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे। ग्रामीण ऊंचा माजरा गांव के एक युवक की हत्या मामले में इस नेता पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया जा रहा है।