फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jat reservation affected trains in haryana

जाट आंदोलन: ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की आफत बढ़ी

Sat, 20 Feb 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 20 Feb 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
jat reservation affected trains in haryana

जाट आंदोलन के चलते प्रभावित होने वाली ट्रेनों के टिकट वापसी को लेकर शुक्रवार की रात यात्रियों ने आरक्षण केंद्र और टिकट खिड़की पर हंगामा किया। क्योंकि देररात तक ट्रेनों के परिचालन पर अनिश्विचता बनी रही।

विज्ञापन


दिल्ली कंट्रोल में बैठे रेलवे अधिकारी भी ये नहीं बता पा रहे थे कि कौन सी ट्रेन चलेगी और कौन सी निरस्त रहेगी। 12926 पश्चिम एक्सप्रेस को रात करीब पौने आठ बजे निरस्त होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


इस ट्रेन से आरक्षण करा चुके यात्रियों ने रिफंड लेने के लिए हंगामा किया। आरक्षण काउंटर पर कम्प्यूटर में वापसी स्वीकार नहीं हो रही थी। ऐसे में उच्चाधिकारियों से बात कर मैनुअल तरीके से टिकटों की वापसी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर दोपहर तीन बजे के बाद आगरा जाने के लिए कोई ट्रेन न होने के कारण यात्री देररात तक स्टेशन पर यूं वही सामान व बच्चों को लेकर बैठे रहे।

पूछताछ केंद्र पर रेलवे कर्मचारी और यात्रियों के बीच गाली-गलौच व मारपीट तक की नौबत पैदा हो गई थी। क्योंकि रेलवे कर्मचारी को ट्रेनों के सही परिचालन की जानकारी कंट्रोल से नहीं मिल पा रही थी और वह यात्रियों को कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। ये हालात देररात तक बने रहे।

उजागर हुई रेलवे की लापरवाही
रेलवे अधिकारियों की लापरवाही का आलम ये रहा कि लोग अमृतसर से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के इंतजार में ओल्ड रेलवे स्टेशन पर बैठे रहे लेकिन कोई अधिकारी ये बताने के लिए तैयार नहीं था कि उक्त ट्रेन चलेगी या फिर निरस्त रहेगी।


यहां से रेलवे कर्मचारी दिल्ली कंट्रोल से गाड़ी की जानकारी के बारे में पूछते रहे लेकिन कोई अधिकारी गाड़ी के परिचालन के बारे में नहीं बता पा रहा था।

रात करीब पौने आठ बजे इस ट्रेन के निरस्त होने की सूचना दी। इसके बाद रेलकर्मियों ने आरक्षण कराए 18 से अधिक यात्रियों का टिकट वापस कर मैनुअल तरीके से किराया रिफंड किया। यही स्थिति 11058 दादर एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस और 11077 झेलम एक्सप्रेस गाडिय़ों की बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed