फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jat quota then come on the streets

आरक्षण पाने को फिर सड़कों पर उतरेंगे जाट

Fri, 20 Mar 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Fri, 20 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jat quota then come on the streets

केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण रद्द होने पर जाटों ने फिर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 23 मार्च को गाजियाबाद स्थित अग्रसेन भवन में पंचायत का ऐलान किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने भोजपुर ब्लाक के गांवों में जनसंपर्क किया। समिति के प्रमुख महासचिव सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह जाटों के साथ अन्याय है और उनकी भावी पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते समिति ने गाजियाबाद स्थित अग्रसेन भवन में 23 मार्च को पंचायत का आह्वान किया है, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

पंचायत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में समिति से जुड़े स्वामी वेदानंद, अरुण चौधरी, प्रदीप और अदित भोजपुर, ईसापुर, किल्होड़ा, पट्टी आदि गांवों में पहुंचे और जाट समाज के लोगों से जनसंपर्क कर पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में प्रमुख महासचिव ने बताया कि इस बार भी समिति पिछले आंदोलन की तरह दिल्ली की जलापूर्ति और रेल मार्ग बाधित करने से पीछे नहीं हटेगी। इसके चलते भाकियू, रालोद राजनीति दलों के प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed