फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jat agitation: the hookah and playing-being through Timepass

जाट आंदोलन : हुक्के की गुड़गुड़ और ताश के सहारे हो रहा टाइमपास

Sat, 11 Feb 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Feb 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Jat agitation: the hookah and playing-being through Timepass
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाट समुदाय के लोग।

प्रदेश के दूसरे जिलों में शुरू हुई जाट आंदोलन की आग अब गुरुग्राम पहुंच गई है। शुक्रवार से अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाट समुदाय के लोगों ने दौलताबाद के द्वारका एक्सप्रेस के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


धरने पर बैठे लोगों ने  ताश ओर हुक्के के सहारे सारा दिन व्यतीत किया। समिति ने धरने पर बैठे लोगों के लिए हाइवे के पास टेंट लगवाया है और धरने पर बैठे लोगों के लिए ताश, हुक्का, चाय आदि की व्यवस्था की गई।  बता दें कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से धरने पर बैठे जाट संगठनों ने सरकार की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी से बातचीत के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन


जाट संगठनों की मांगों पर कितनी सहमति बनती है। इससे ही आंदोलन व धरने देने की स्थिति का पता चल सकेगा। धरने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। खुद उपायुक्त हरदीप सिंह मामले पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि अभी तक जाट आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवन के  साथ अनिश्चितकालीन जाट न्याय धरने की शुरूआत की गई

Jat agitation: the hookah and playing-being through Timepass
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह हवन के  साथ अनिश्चितकालीन जाट न्याय धरने की शुरूआत की गई। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के हरियाणा प्रभारी रणजीत सिंह सहरावत की अगुवाई में अपनी मांगों को यह प्रदर्शन शुरू किया गया है।

धरने को लेकर पुलिस का खुफिया तंत्र भी सतर्क दिखाई दिया। धरने के चारों ओर पुलिस की पीसीआर धरने पर बैठे लोगों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी।

पुलिस ने उस स्थान पर अपनी गश्त बढ़ा दी है। धरने की जानकारी मिलने के बाद बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम को भेजा गया था। रणजीत सिंह सहरावत का कहना है कि धरना बिलकुल शांति पूर्ण रहेगा। जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। 
 
इस मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष विक्रम धनखड़, विरेंद्र सरपंच, नरेंद्र राणा, दिनेश ठाकरान, कृष्ण त्यागी, मेजर मनोज जांघु, नरेंद्र, रामसिंह झाझडिय़ा, बाबा फतेहसिंह, कृष्ण नंबरदार, सुमित राठी, राजेश, राजेश राणा आदि लोग धरने पर बैठे थे।  
 

अधिकारियों को भेजा गया धरनास्‍थल

Jat agitation: the hookah and playing-being through Timepass
file photo - फोटो : अमर उजाला
हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त: धरने पर प्रदर्शन की नजर है। इसके लिए अधिकारियों को धरनास्थल पर भेजा गया था। धरना कब तक करेंगे? इस बारे में अभी तक कोई लिखित सूचना संघर्ष समिति की ओर से नहीं दी गई है। प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है। 
 
रणजीत सिंह, हरियाणा प्रभारी, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति: डीसीपी सुमित और एसडीएम के साथ दो दिन पहले बैठक हुई थी। इसमें मौखिक आदेश मिल गया था। इसके बाद तहसीलदार की ओर से धरने के लिए प्वाइंट बताया गया था। अनुमति के लिए पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed