जाट आंदोलन:दिनभर सादी वर्दी में घूमते रहे सुरक्षा एजेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को घोषित जाट आंदोलन को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गए हैं। दो दिन पहले स्टेशन अधीक्षकों के साथ बैठक कर आंदोलन से निपटने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सभी रेलवे फाटकों पर फोर्स लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा एसपी जीआरपी के निर्देश पर सादी ड्रेस में सिक्योरिटी एजेंट की भी तैनाती की गई है।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद रहेंगी। ओल्ड स्टेशन से होडल तक चार रेलवे फाटकों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित कर वहां विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि जाट समाज ने रविवार से प्रदेश भर में आंदोलन करने का एलान किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक को बाधित कर सकते हैं। इसे देखते हुए उच्चाधिकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ को विशेष सतर्क रखने का आदेश दिया है।
आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं करने की भी आशंका जताई है
प्रदर्शनकारियों द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं करने की भी आशंका जताई है। फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद कुमार ने बताया कि तीनों प्रमुख स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां तैनात रहेंगी। आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षकों के साथ बैठक कर जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई है।
चार फाटक संवेदनशील
जीआरपी ने सुरक्षा के लिहाज से ओल्ड फरीदाबाद से होडल तक चार रेलवे फाटकों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया है। इनमें प्याला, दिघौट, बंचारी और डकौरा फाटक हैं। इन फाटकों पर जीआरपी और आरपीएफ के सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को रेलवे ट्रैक अथवा फाटक के पास आने की इजाजत नहीं है।
नियमित पेट्रोलिंग कर सूचना देने का निर्देश
स्टेशन अधीक्षकों, जीआरपी और आरपीएफ के साथ हुई बैठक में जीआरपी ने ये सुझाव दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से गैंगमैनों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग कराई जाए। गैंगमैन इस बात का ध्यान रखें कि यदि कहीं रेलवे ट्रैक के आसपास किसी प्रकार की आंदोलनकारी गतिविधियां नजर आएं तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।