{"_id":"f9425abaff95024c07391bb4ab20ca87","slug":"japanese-technology-and-improve-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी तकनीक सुधारेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी तकनीक सुधारेगी बिजली आपूर्ति
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में बिजली समस्या दूर करने के लिए पावर कारपोरेशन ने जापानी तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इससे ट्रांसफार्मर कम खराब होंगे और लोगों को लगातार बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब होने से जहां लोगों को लंबे ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ता था, वहीं कारपोरेशन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होता है। ट्रांसफार्मर में लगाई जा रही जापानी एमसीवी अब इनको आटो कंट्रोल करेगी।
विज्ञापन
गर्मियों में उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आने से होती है। कम वोल्टेज और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर हीट हो जाते हैं। ऐसे में कई ओवरहीट होने से ट्रांसफार्मर जल जाते हैं।
विज्ञापन
इनमें आग लगने, क्वाइल शार्ट होने और फटने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ट्रांसफार्मर फाल्ट के चलते किसी भी क्षेत्र की सप्लाई कई घंटे या कई बार दिनों के लिए ठप हो जाती है।
पावर कारपोरेशन ने अब ट्रांसफार्मर में इन बिल्ड जापानी एमसीवी लगानी शुरू कर दी है। इनके ओवर हीट होने पर एमसीवी आउटर सप्लाई को कट कर देती है। इससे ट्रांसफार्मर का लोड बंद हो जाता है और यह जलने से बच जाता है। यह एमसीवी आटो कंट्रोल होगी।