{"_id":"5b461dd64f1c1b18308b597b","slug":"japanese-company-mitsuba-fight-with-supervisor-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन पहले जापानी कंपनी के एचआर हेड पर हुआ था हमला, अब सुपरवाइजर के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन पहले जापानी कंपनी के एचआर हेड पर हुआ था हमला, अब सुपरवाइजर के साथ मारपीट
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरेड़ी स्थित जापानी कंपनी मित्सुबा के एचआर हेड पर हुए हमले के बाद अब कंपनी सुपरवाइजर के साथ मारपीट हुई है। मंगलवार को अज्ञात युवक सुपरवाइजर का रास्ता रोककर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए। घटना के बाद घायल सुपरवाइजर को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने एक को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरुप से रेवाड़ी के जैतपुर निवासी चंद्रभान जापानी कंपनी मित्सुबा में बतौर सुपरवाइजर काम करते हैं। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद वह अपनी बाइक से पटौदी की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे ओम शांति रिट्रीट सेंटर के पास एक कार ने ओवरटेक करते हुए चंद्रभान को रुकवा लिया। वो कुछ समझ पाते इससे पहले युवकों ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान कंपनी में काम करने वाले तालिब हुसैन और रोहित भी आ गए। सभी ने मिलकर सुपरवाइजर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चंद्रभान को रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार देरशाम सुपरवाइजर का बयान दर्ज कर किया। जिसमें आरोप लगाया कि दोनों युवकों के साथ कंपनी में ही काम के दौरान झड़प चल रही थी। इसी बात की रंजिश को लेकर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उस पर जानलेवा हमला किया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत ने बताया कि आरोपियों को नामजद कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि गत माह कंपनी के एचआर हेड पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले के बाद औद्योगिक अशांति को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया था।