फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों कान्हा ने तोड़ी थी अपनी प्रिय बांसुरी, राधा-कृष्ण के प्रेम से जुड़ी है ये खास बात

Sat, 01 Sep 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2018 krishna broken flute story in radha love
राधा कृष्ण

अपने देश में कभी प्रेम की मिसाल दी जाती है तो पहला नाम श्रीकृष्ण-राधा आता है। राधा-श्रीकृष्ण के प्रेम को सबसे पवित्र मिलन कहा जाता है। राधा श्रीकृष्ण की बचपन से सबसे प्रिय थीं। बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जब 8 साल के थे तब दोनों को प्रेम हुआ था। ऐसा भी कहा जाता है कि राधा श्रीकृष्ण के दैवीय गुणों से परिचित थीं। उन्होंने जिंदगी भर अपने मन में प्रेम की स्मृतियों को याद रखा। यही बात है जो उनके रिश्ते को और खूबसूरत बनाता है।

Janmashtami 2018 krishna broken flute story in radha love
राधा कृष्णा
श्रीकृष्ण को बस 2 ही चीजें सबसे ज्यादा प्रिय थीं। राधा और बांसुरी, दोनों  आपस में एक अलग जुड़ाव था। कृष्ण की अपनी बांसुरी की धुन पर राधा को बुला लेते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि श्रीकृष्ण राधा के लिए ही बांसुरी को अपने पास रखते थे। ये बासुरी ही है जो उन्हें हमेशा एक सूत्र में बांधे रही।
Janmashtami 2018 krishna broken flute story in radha love
राध्ाा कृष्ण
बांसुरी श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम की पहचान है। कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण राधा से पहली बार तब अलग हुए, जब मामा कंस ने बलराम और कृष्ण को मथुरा के लिए आमंत्रित किया था। मथुरा जाने से पहले श्रीकृष्ण ने राधा से मुलाकात की, राधा तो उनके मन की हर बात जानती थी। कृष्ण ने राधा को अलविदा कहकर दूर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2018 krishna broken flute story in radha love
राधा कृष्णा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कृष्ण ने राधा से ये वादा किया की, वो वापस आएंगे लेकिन वह न आ सकें। उधर रुक्मिनी ने भी श्रीकृष्ण को पाने के लिए बहुत जतन किया था। उन्होंने तो श्रीकृष्ण से शादी करने के लिए अपने भाई रुकमी के खिलाफ चली गईं। रुक्मिनी ने श्रीकृष्ण को एक प्रेम पत्र भेजा था कि वह आकर उन्हें अपने साथ ले जाएं। इसके बाद कृष्ण रुक्मिनी के पास गए और उनसे शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Janmashtami 2018 krishna broken flute story in radha love
राधा कृष्णा
कृष्ण के वृंदावन से जाने के बाद निकल गए तब राधा की जिंदगी में अलग मोड़ आ गया। राधा की शादी एक यादव परिवार में हो गई। इसके बाद भी राधा कृष्ण के लिए समर्पित थी। राधा आखिरी बार अपने प्रियतम कृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचीं तो उन्होंने कृष्ण की रुक्मिनी और सत्यभामा से विवाह के बारे में जाना। कृष्ण ने जब राधा को देखा तो बहुत खुश हुए, दोनों मन ही मन काफी देर तक एक दूसरे से बातें करते रहें। राधा जी को कान्हा की नगरी में कोई नहीं पहचानता था। राधा के अनुरोध पर कृष्ण ने उन्हें महल में एक देविका के रूप में नियुक्त किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed