{"_id":"66a5f2ea70824db1ff0f7e10","slug":"jammu-kashmir-terrorist-attack-security-will-increase-in-jammu-bsf-two-battalions-deployed-after-terror-attack-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर वार: जम्मू में और बढ़ेगी सुरक्षा... हमलों के बाद केंद्र ने भेजीं BSF की दो बटालियन; यहां होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर वार: जम्मू में और बढ़ेगी सुरक्षा... हमलों के बाद केंद्र ने भेजीं BSF की दो बटालियन; यहां होगी तैनाती
Sun, 28 Jul 2024 02:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:53 PM IST
सार
जम्मू में आतंकी हमलों के बाद केंद्र सरकार ने बीएसएफ की दो बटालियन भेज दी हैं। सांबा और जम्मू-पंजाब की सीमा पर तैनाती होगी।
विज्ञापन
बीएसएफ(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो बटालियनों को जम्मू कूच करने का आदेश दिया है। करीब 2,000 कर्मियों वाली इन बटालियनों को ओडिशा से जम्मू भेजने का फैसला भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में हालिया आतंकवादी हमलों के बाद उठाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस कदम से जम्मू में सुरक्षा बढ़ाई जा सकेगी।
सूत्रों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान ग्रिड से दो बटालियनों को तत्काल जम्मू भेजने का फैसला लिया गया। इन बटालियनों को जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले से अग्रिम पंक्ति पर तैनात बीएसएफ बटालियन के पीछे दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में तैनात किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ के इन जवानों को सांबा और जम्मू-पंजाब सीमा के पास तैनात किया जाएगा। इससे सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ और अंदरूनी इलाकों में इन तत्वों द्वारा किए जाने वाले हमलों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ओडिशा के मलकानगिरी और कोरापुट जिलों से एक-एक बटालियन को हटाया जा रहा है। पहले इन दोनों जिलों में चार-चार बटालियन थीं, जिन्हें नक्सल विरोधी अभियान के तहत तैनात किया गया था। अब वहां नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है। अब बटािलियन जम्मू में मोर्चा संभालेंगी।

रियासी के पौनी में देखे गए दो संदिग्ध सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
रियासी जिला के पौनी तहसील स्थित डडोया गांव में शनिवार सुबह दो संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन की मदद भी ली गई लेकिन, शाम तक कोई सफलता नहीं मिली है।
रियासी जिला के पौनी तहसील स्थित डडोया गांव में शनिवार सुबह दो संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन की मदद भी ली गई लेकिन, शाम तक कोई सफलता नहीं मिली है।
संदिग्ध देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। संदिग्धों की सूचना के बाद पौनी पुलिस के साथ ही सैन्य जवान मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह गांव की एक महिला ने दो लोगों को देखा, जिनके पास भारी भरकम बैग थे।