फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia won the title of State Champion in Archery.

Delhi NCR News: जामिया को आर्चरी में मिला स्टेट चैंपियन का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
-यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पुरुष और महिला आर्चरी टीम को 46 वीं दिल्ली स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन का खिताब मिला है। चैंपियनशिप का आयोजन यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ था। टूर्नामेंट में जामिया की पुरुष और महिला टीम ने वरिष्ठ श्रेणी में कुल 18 पदक जीते।


इसमें बीए (ऑनर्स) सोशल वर्क की प्रथम वर्ष की छात्रा जागृति बंसल ने चार स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता। बीए (ऑनर्स) मास मीडिया हिंदी प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार को चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक मिला। जबकि जामिया के सोशल वर्क विभाग के बीए (ऑनर्स) सोशल वर्क दूसरे वर्ष के छात्र जुबैर खान ने दो स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते। इसी विभाग के सेमेस्टर-1 के छात्र अमन गुप्ता को एक स्वर्ण पदक मिला। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। जामिया के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मो. महताब आलम रिजवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके भविष्य के टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी। जामिया गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन प्रो. मोहम्मद महफूजुल हक मानद निदेशक प्रो. नफीस अहमद ने ट्रॉफी जीतने और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed