{"_id":"5c351b5bbdec2257282d4ae5","slug":"jamia-university-got-approval-of-aeronautics-and-aircraft-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया के एरोनॉटिक्स एंड एयरक्राफ्ट कोर्स को मिली मंजूरी, तीन साल का होगा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया के एरोनॉटिक्स एंड एयरक्राफ्ट कोर्स को मिली मंजूरी, तीन साल का होगा कोर्स
Wed, 09 Jan 2019 03:21 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया के तीन वर्षीय बीएससी एरोनॉटिक्स एंड एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कोर्स (सीएआर-147 बेसिक) को चलाने के लिए भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय से मंजूरी मिल गई है। सरकारी उपक्रम पवन हंस को जामिया के इस कोर्स को चलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इस मंजूरी के साथ ही जामिया में कोर्स के लिए एक प्रशिक्षण संगठन स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वैमानिकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी की जानकारी देना और उसके मुताबिक प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन
यह कोर्स जामिया ने पवन हंस के सहयोग से शुरू किया था। अब इसे मंजूरी मिलने के बाद विद्यार्थी सीएआर 66 की आवश्यकताओं के अनुरूप मॉड्यूल का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके बाद उन्हें डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) का लाइसेंस मिल सकेगा।
विज्ञापन
साथ ही पीएचएल-सीएआर 147 की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉगनिशन और जामिया की तरफ से बीएससी की डिग्री मिलेगी। जामिया का मानना है कि वैमानिकी उद्योग में तेजी से हो रहे विकास के कारण यह कोर्स विद्यार्थियों को दूरगामी लाभ प्रदान करेगा।