फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia students are showing their strength in the field of law

Delhi NCR News: जामिया के छात्र विधि क्षेत्र में दिखा रहे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने न्यायिक, कानून और प्रशासनिक सेवा परीक्षा में विधि स्नातक छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का दावा किया है। प्रशासन के अनुसार जामिया से लॉ ग्रेजुएट करने वाली सुनिधि सचदेवा को क्लैट पीजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान मिला। श्रेय कुमार गर्ग का कैंब्रिज विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ लॉ कार्यक्रम में दाखिला हुआ। अरिशा नुसरत ने तेलंगाना न्यायिक सेवा परीक्षा 2024 उत्तीर्ण की और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में मोहम्मद हारिस मीर की 345वीं रैंक आई। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि हमारे विधि स्नातकों की उल्लेखनीय उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ जामिया के संकाय सदस्यों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम हैं। जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि स्नातकों की उपलब्धि जामिया के शैक्षणिक परिवेश की सुदृढ़ता को दर्शाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed