फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia professor beats employee punches him in the face

'तुम आदिवासी जंगली': जामिया प्रोफेसर ने कर्मचारी को पीटा, चेहरे पर मारे मुक्के; रामफल बोले- मुझे काफिर तक कहा

Tue, 20 Jan 2026 10:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 10:12 PM IST
सार

जामिया के प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन पर कर्मचारी रामफूल मीणा ने आरोप लगाए हैं कि प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन ने उनके चेहरे पर कई मुक्के मारे, जिससे उनके होंठ फट गए और आंख के नीचे सूजन आ गई। 

विज्ञापन
Jamia professor beats employee punches him in the face
लात मारते प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के जेएमआई पॉलिटेक्निक के कर्मचारी ने पॉलिटेक्निक के ही प्रोफेसर पर जातिसूचक शब्द कहने व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी रामफूल मीणा ने एसीपी, सुखदेव विहार को 17 जनवरी को शिकायत दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस को कर्मचारी की शिकायत मिली है। जिले की जामिया नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

प्रोफेसर ने कई मुक्के मारे...मेरे होंठ फट गए
कर्मचारी ने शिकायत में मीणा तुम जंगली, मुस्लिमों के संस्थान में रहकर..., जैसे जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। आरोपी जामिया के प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन पर कर्मचारी रामफूल मीणा ने आरोप लगाए हैं कि प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन ने उनके चेहरे पर कई मुक्के मारे, जिससे उनके होंठ फट गए और आंख के नीचे सूजन आ गई। जातिसूचक गालियां दीं। मीणा ने यह भी दावा किया कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा था, उन्हें काफिर कहकर अपमानित किया गया। पीड़ित वह जामिया यूनिवर्सिटी के पॉलिटेक्निक विभाग में अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर तैनात हैं। मीणा का आरोप है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन ने उनके साथ ऑफिस के भीतर हिंसक व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम्हारी औकात कैसे हुई कि तुम मेरे खिलाफ शिकायत करो?'
रामफूल मीणा ने आरोप लगाया कि 13 जनवरी 2026 को डॉ. रियाजुद्दीन उनके डेस्क पर आए और उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे। जब मीणा ने इसका विरोध किया, तो प्रोफेसर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब 16 जनवरी 2026 को कथित तौर पर डॉ. रियाजुद्दीन ने फिर से मीणा के ऑफिस में आकर उन पर हमला किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए कहा तुम्हारी औकात कैसे हुई कि तुम मेरे खिलाफ शिकायत करो? तुम आदिवासी जंगली हो। सवाल ये खड़ा होता है कि जब मीणा ने इस हमले की शिकायत रजिस्ट्रार ऑफिस में की तो कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन ने उसी दिन यानि 16 जनवरी मीणा का तबादला आदेश जारी कर दिया। मीणा ने इसे दंडात्मक कार्रवाई और सच दबाने की कोशिश बताया है।

विज्ञापन

शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
जेएमआई पॉलिटेक्निक के एक कर्मचारी ने सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शारीरिक मारपीट और हमला करने के अलावा जामिया मिलिया के कर्मचारी ने जाति-आधारित गालियों और अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जामिया मिलिया के कर्मचारी ने शिकायत में कहा है कि जाति-आधारित गालियों और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। परिसर में हुई हाथापाई हुई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और कानून के अनुसार कानूनी की जा रही है। पुलिस बयान दर्ज करने और सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -डॉ. हेमंत तिवारी, पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed