{"_id":"6aa8f21d0b874723aa07fa60","slug":"jamia-orders-inquiry-into-allegation-of-a-chameleon-being-found-in-a-bowl-of-dal-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दाल की कटोरी में गिरगिट मिलने के आरोप पर जामिया ने बैठाई जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दाल की कटोरी में गिरगिट मिलने के आरोप पर जामिया ने बैठाई जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी समिति
Tue, 15 Sep 2026 12:52 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 PM IST
सार
जामिया प्रशासन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल का एक छात्र दाल की कटोरी मेस की मेज के नीचे ले जाता दिखाई दे रहा है। उसके बाद जामिया स्कूल बॉयज हॉस्टल के छात्रों के एक समूह ने शनिवार रात को हंगामा कर कटोरी में गिरगिट मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया
- फोटो : JMI
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने हॉस्टल मेस में छात्र की दाल की कटोरी में गिरगिट मिलने के आरोप की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पूरे मामले के तथ्यों का पता लगाएगी। विश्वविद्यालय ने जांच में सरकारी एजेंसियों से भी सहयोग लेने की बात कही है।
विज्ञापन
जामिया प्रशासन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल का एक छात्र दाल की कटोरी मेस की मेज के नीचे ले जाता दिखाई दे रहा है। उसके बाद जामिया स्कूल बॉयज हॉस्टल के छात्रों के एक समूह ने शनिवार रात को हंगामा कर कटोरी में गिरगिट मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
समिति घटना से पहले की परिस्थितियों, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका व गतिविधियों की भी जांच करेगी। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना वास्तविक थी या इसमें जानबूझकर गड़बड़ी कर मेस को बदनाम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन