फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Nagar riots case: Rouse Avenue Court acquits 12 accused

जामिया नगर दंगा केस: राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 आरोपियों को किया बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
-कोर्ट ने 13 आरोपियों पर आरोप तय करने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2007 के जामिया नगर दंगा मामले में 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। वहीं, 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ दंगा, आगजनी, डकैती, हत्या के प्रयास और सरकारी कर्मचारियों पर हमला समेत विभिन्न धाराओं में आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, अदालत ने अपने फैसले में पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जांच में आरोपियों की पहचान के लिए टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) नहीं कराई गई, जबकि यह बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया थी। अदालत ने कहा कि इससे आरोपियों की पहचान की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा होता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कई गिरफ्तारियां संदिग्ध परिस्थितियों में की गईं और जांच में स्वतंत्र गवाहों को शामिल नहीं किया गया। अदालत के अनुसार, केवल पुलिस गवाहों के आधार पर बड़ी संख्या में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 22 सितंबर 2007 को करीब 1,500 लोगों की भीड़ ने जामिया नगर पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। आरोप है कि भीड़ ने चौकी में आग लगा दी, कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। अदालत ने कहा कि 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें आरोपमुक्त किया जाता है। वहीं, प्राथमिकी में नामजद और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से जुड़े 13 आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार पाए गए हैं। इनके खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, आगजनी, डकैती, हत्या के प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में आरोप तय किए जाएंगे। मामले में आगे की सुनवाई आरोप तय होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article